लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में प्रेग्नेंट दीपिका ने रणवीर संग की वोटिंग, परिवार के साथ नजर आए शाहरुख खान

आज यानी 20 मई को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान डाल दिए गए। इस 5वें फेज कई मायनों में खास रहा। लेकिन सबका ज्यादा चर्चा बॉलीवुड स्टार्स की वोटिंग को लेकर हुई। 5वें चरण में मतदान करने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। शाहरुक खान वोटिंग करने अपने परिवार के साथ नजर आए। तो वहीं सलमान खान ने भारी सुरक्षा के बीच मतदान किया। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह संग वोट डालने पहुंचीं। इसके अलावा रणबीर कपूर भी वोटिंग करने पहुंचे थे। इन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड के कई और भी जाने-माने स्टार्स ने 5वें चरण में अपने मत का प्रयोग किया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited