Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर दीपिका-रणवीर तलाक की अफवाह उड़ने पर करेंगे बात?

Lalit Kumar

Updated Oct 21, 2023, 13:49 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक है। बीते कुछ महीनों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तलाक की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल को जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' में बतौर गेस्ट देखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि करण जौहर अपने शो पर दीपिका-रणवीर से उनके तलाक की अफवाह उड़ने पर भी सवाल करते दिखाई देंगे। बता दें कई बार इस कपल ने तलाक की खबरों का खंडन भी किया है।