Aditya संग बेटी Ananya के रिश्ते पर पिता Chunky Panday ने दिया बयान, कही ये बात

Lalit Kumar

Updated Apr 23, 2024, 15:10 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम काफी समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। कथित तौर पर दोनों एक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है। दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान भी नहीं दिया है। हाल ही में अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने बेटी के कथित रिश्ते पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें बेटी की पसंद से कोई दिक्कत नहीं है। चंकी पांडे ने कहा कि वो 25 साल की और मुझसे ज्यादा पैसे कमा रही है। वह जो करना चाहती है उसके लिए एकदम फ्री है। मैं अपनी 25 साल की बेटी को कैसे कह सकता हूं कि वो बॉयफ्रेंड ना बनाए।