टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे अपने फैंस की चहेती है। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही है। हाल ही में टेली टॉक के साथ बात करते हुए चाहत ने बताया कि वह शादी के बारे में क्या प्लान कर रही है । चाहत पांडे ने कहा कि वह शादी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ रही है। जैसे ही उन्हें लड़का मिल जाएगा वह चट मंगनी पट ब्याह कर लेंगी। चाहत पांडे ने कहा कि उनकी मम्मी लंबे समय से लड़के की तलाश कर रही है। अब देखना यह है कि अच्छा लड़का मिलता है कि नहीं।