'कॉल मी बे' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में अनन्या पांडे का रोल काफी बेहतरीन लग रहा है, ऐसा लग रहा कि उनके देखकर ही इस रोल को लिखा गया है। अनन्या पांडे इस सीरीज में बेला चौधरी के रोल में नजर आने वाली हैं जो एक अमीर खानदान से हैं, पर अचानक उन्हें सारे ऐश और आराम छोड़कर मुंबई में एक नौकरी करनी पड़ती है। आज 20 अगस्त को सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।