गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में रंग जमाने पहुंचे BB 19 के सितारे, पत्नी संग रोमांटिक हुए एक्टर

टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरव खन्ना का बीते दिन जन्मदिन था और इस खास मौके पर एक्टर ने धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया। गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में 'बिग बॉस 19' के भी कई सितारे रंग जमाने पहुंचे। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि फरहाना भट्ट, तान्या मित्त, बसीर अली और जीशान सिद्दीकी इस पार्टी से गायब दिखे। वहीं पार्टी के बीच ही गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ रोमांटिक भी हुए।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited