बिग बॉस 19 इन दिनों टीआरपी में कमाल कर रहा है। शो के अंदर कोई न कोई हंगामा देखने को मिल ही जाता है। इस हफ्ते घर के अंदर नॉमिनेशन टास्क हुआ। जिसमें घर के 5 सदस्य नॉमिनेट हुए। यह टास्क टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को पसंद नहीं आया। काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कही। उन्होंने बिग बॉस 19 के मेकर्स पर सवाल खड़े किए। काम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "नॉमिनेशन टास्क में भेदभाव किया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि सब पहले से ही तय है"। इस वीडियो में जानिए काम्या ने ऐसा क्यों कहा और इसके पीछे क्या कारण है।