टीवी का मसालेदार शो, बिग बॉस 19 सुर्खियों में बना हुआ है। शो के फैमिली वीक में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। कल रात के एपिसोड की बात करें तो घर में प्रणीत मोर के भाई-भाभी आए। वह अपने साथ अपना छोटा सा बेबी लेकर आए, जिन्होंने घर में खूब मस्ती की। दूसरी तरफ तान्या और फरहाना के बीच भिड़त देखने को मिली। फरहाना ने तान्या को फटकार लगाई और बात दोस्ती टूटने तक पहुँच गई। कल के एपिसोड में और क्या क्या ड्रामा हुआ, जानने के लिए देखिए ये वीडियो।