Bigg Boss 19: टिकट टू फिनाले टास्क में फूटी तान्या मित्तल की किस्मत, गौरव-अशनूर की लगो लॉटरी

Khushboo Dogra

Updated Nov 27, 2025, 10:59 IST

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के 26 नवंबर के एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिला था। बिग बॉस ने घर में 'टिकट टू फिनाल' टास्क का ऐलान किया तो हेल्पर बन प्रणित मोरे ने तान्या मित्तल हरा दिया। इस चक्कर में तान्या और अशनूर कौर के बीच जमकर हंगामा होता है। दूसरी तरफ गौरव खन्ना और अशनूर कौर इस टास्क में अपनी जान फूंक देते हैं। घर में सिर्फ यही नहीं होगा प्रणित मोरे एक ही बार में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को करारा जवाब देकर चुप करा देते हैं।