Bigg Bos 19: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे फिनाले के करीब जा रहा है, वैसे-वैसे लोग ये सोच रहे हैं कि वो कौन से 5 प्रतियोगी होंगे जो फिनाले में पहुंचेंगे। इसकी एक झलक हमें सोशल मीडिया पोल में देखने को मिली, जहां फैंस ने अपने पसंदीदा 5 कंटेस्टेंट को पॉपुलैरिटी चार्ट में जगह दी है। इन 5 प्रतियोगियों के नाम जानकर लोगों को झटका भी लग सकता है लेकिन सच यही है कि लोग इन्हीं को सबसे ज्यादा प्यार दे रहे हैं।