Bigg Boss 19: जीशान कादरी पर भड़कीं अमाल मलिक की आंटी, तान्या मित्तल के लिए कही ये बात

ashna malik

Updated Nov 5, 2025, 23:43 IST

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स जहां शो में रहकर गेम खेल रहे हैं तो वहीं उन्हें समर्थन करने वाले बाहर रहकर भी खूब जोरों-शोरों पर आगे आ रहे हैं। इन दिनों अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान जीशान कादरी पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जीशान कादरी लोगों की नजरों में अपनी दोस्ती को खराब दिखा रहे हैं। रोशन गैरी ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बॉन्डिंग के बारे में भी बातचीत की।