Bigg Boss 19: घर से बेघर हुईं कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का शो

Khushboo Dogra

Updated Nov 24, 2025, 11:57 IST

Bigg Boss 19:टीवीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कोई नया तमाशे देखने को मिलते हैं। बीते दिन एपिसोड में एक शाकींग एलिमिनेशन हुआ जिसे देख खुद जनता के साथ-साथ घरवालों के भी आँसू निकल आए। 61 वर्षीय कुनिका सदानंद का सफर सलमान खान के शो में खत्म हो गया। जनता से मिले कम वोटस ने कुनिका को शो से बाहर कर दिया। इस वीकेंड का वार एपिसोड तान्या मित्तल और अमाल मलिक के लिए काफी अच्छा रहा। एकता कपूर अपने नए एस्ट्रोलॉजी एप को प्रमोट करने 'बिग बॉस' के मंच पर पहुंची थी जहां उन्होंने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को अपना एक शो ऑफर किया।