Bigg Boss 18 में हुई इन तीन हॉट हसीनाओं की एंट्री, इन कंटेस्टेंट का करेंगी जीना दुश्वार

Khushboo Dogra

Updated Nov 20, 2024, 16:08 IST

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में तीन हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। यामिनी मल्होत्रा, एडीन रोज और अदिति मिस्ट्री ने घर में पैर रख हॉटनेस का लेवल बढ़ा दिया है। घर में जाने से पहले तीनों ने बताया कि वह किन-किन कंटेस्टेंट को अपना निशाना बनाएंगी। इस जवाब को देते हुए यामिनी विवियन डिसेना और अविनाश मिश्रा का नाम लेती हैं। अदिति मिस्ट्री भी जवाब देते हुए कहती हैं कि मेरे टारगेट शो में कई लोग होने वाले हैं लेकिन एक नाम लेना हो तो रजत दलाल। एडीन भी यामिनी की तरह अविनाश मिश्रा को टारगेट करने वाली हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की वाइल्ड कार्ड घर में क्या नया तांडव कर आने घरवालों का जीना दुश्वार करेंगी।