Bigg Boss 18: सलमान खान का पत्ता काटने का सपना देख रहा है ये बॉलीवुड एक्टर, बनना चाहता है होस्ट

ashna malik

Updated Oct 5, 2024, 15:37 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने शुरू होने से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है। 'बिग बॉस 18' के लिए अभी से ही लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अभी तक 'बिग बॉस 18' में कदम रखने वाले कई कंटेस्टेंट्स का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें शिल्पा शिरोडकर से लेकर विवियन डीसेना तक शामिल हैं। लेकिन वहीं एक बॉलीवुड एक्टर ने इच्छा जाहिर की है कि वो 'बिग बॉस' का होस्ट बनकर सलमान खान को रिप्लेस करना चाहते हैं। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि डीनो मोरेया हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर की रात 9 बजे होगा।