Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने मुनव्वर फारूकी पर निकाली भड़ास, जमाने के सामने दिया 'लड़कीबाज' का टैग

टीवी के चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 17 से समर्थ जुरेल का पिछले हफ्ते पत्ता कट गया था। शो से निकलने के बाद समर्थ जुरेल इन दिनों अपने इंटरव्यूज के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में मीडिया संग बातचीत के दौरान समर्थ जुरेल ने मुनव्वर फारूकी को 'लड़कीबाज' का टैग दिया। दरअसल, समर्थ जुरेल से सवाल किया गया कि मुनव्वर फारूकी को सब लड़कीबाज कह रहे हैं, इसपर उनकी क्या राय है। ऐसे में समर्थ जुरेल ने जवाब दिया, "वो है, इसमें गलत कुछ नहीं है। वो एक्टर अच्छा है, लेकिन इंसान भी अच्छा होना चाहिए। उसे खुद की छवि पर काम करने की जरूरत है।" बता दें कि समर्थ जुरेल और मुनव्वर फारूकी की बिग बॉस 17 में भी जमकर लड़ाइयां हुई थीं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited