Bigg Boss 17: विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के बीच हुई झड़प, अंकिता के पति का पकड़ा गला

Khushboo Dogra

Updated Jan 17, 2024, 13:39 IST

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों कफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर में इस समय नॉमिनेशन टास्क चल रहा है जिसमें दो टीमें बटी है, जिसमें सामने वाली टीम को टार्चर किया जाएगा। ऐसे में टास्क से पहले विक्की जैन ने घर कि सभी बाल्टियां और मिर्च मसाले छुपा देते हैं। ऐसे में मुनव्वर घर की छत से सामान उतारते हैं लेकिन तभी विक्की उन्हें गिरा देते हैं। फिर कंटेस्टेंट विक्की की गर्दन पकड़ लेते हैं, जिसके बाद घर में हाथापाई होने लग जाती है।