सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में इस बार कपल्स भी आए हैं, लेकिन उन कपल्स के बीच बिग बॉस में दरार ही देखने को मिल रही है। खासकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जब से शो में आए हैं, वे अपने रिश्ते को लेकर एक-दूजे से बहस ही करते रहते हैं। वहीं हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सबके सामने ऐलान कर दिया कि उन्हें 'बिग बॉस 17' में किसी पर भी भरोसा नहीं है, यहां तक कि उन्हें अपने पति विक्की जैन पर भी भरोसा नहीं है। बता दें कि दोनों के बीच गेम को लेकर काफी झगड़ा हुआ था और विक्की जैन ने यह साफ भी किया था कि वह अपनी गेम पर ध्यान देना चाहते हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की तरह ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी गेम के चक्कर में भिड़ पड़े।