मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंचने पर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, लोगों ने सुनाई खरी खोटी

Abhay

Updated May 16, 2024, 21:22 IST

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइको लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस खूब ट्रोल हो रही है। दरअसल मामला ये है कि अंकिता लोखंडे अभी हाल ही में एक मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर पहुंच गई। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। अंकिता लोखंडे के इस लुक को देखने के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। अंकिता लोखंडे की वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते रहे हैं।