Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Out: असली मंजुलिका का पता लगाने में कार्तिक आर्यन की होगी बत्ती गुल

Lalit Kumar

Updated Oct 9, 2024, 15:23 IST

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रूह बाबा के रोल में कार्तिक आर्यन को देख फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद यह तो समझ में आ गया है कि विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के बीच असली मंजुलिका का पता लगान में कार्तिक आर्यन के पसीने छूटने वाले हैं। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री खूब अच्छी लग रही है। मेकर्स ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को जयपुर के आइकॉनिक थिएटर राज मंदिर में रिलीज किया है। यहां देखिए फिल्म का मजेदार ट्रेलर...