भारती सिंह के घर फिर गूंजी किलकारियां, दूसरी बार बनीं मां

Lalit Kumar

Updated Dec 19, 2025, 16:18 IST

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbaachiya) दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। 19 दिसंबर के दिन भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 की शूटिंग के दौरान भारती को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया था और उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद भारती सिंह दूसरी बार बेटे की मां बनीं। फिलहाल मां और बच्चे दोनों एकदम स्वस्थ हैं।