Bhakshak Teaser: न्यूज रिपोर्टर बनकर बालिका गृह के राज से पर्दा उठाएगी Bhumi Pednekar की 'भक्षक'

archana vashisht

Updated Jan 18, 2024, 12:45 IST

भूमि पेड़नेकरअपनी अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं। नेटफलिक्स पर आने वाली उनकी फिल्म "भक्षक" का टीजर सामने आ गया है। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र में देखा जा सकता है कि भूमि एक न्यूज एंकर बनी है जो एक-एक कर कई राज खोलने वाली है। फिल्म की कहानी एक बालिका गृह पर बनी है जिसके अंदर कुछ ऐसा है जो सामने आने पर सबके होश उड़ा देगा। भक्षक की कहानी सत्य घटनाओं से जुड़ी है। भूमि के साथ फिल्म में संजय मिश्रा अहम भूमिका में हैं वहीं साई तमहंकार भी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। यहाँ देखें भक्षक का टीजर