Badshah ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir संग की दुबई में पार्टी, डेटिंग खबरों को मिली हवा

Khushboo Dogra

Updated Apr 22, 2024, 13:30 IST

Badshah-Hania Aamir Dating Rumour: बॉलीवुड सिंगर बादशाह अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में बादशाह को दुबई में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ पार्टी करते देखा गया था। दोनों एक साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, ऐसे में लोगों ने उनसे कई तरह के सवाल पूछने लगे। इससे पहले भी बादशाह के हनिया को डेट करने की खबरें उड़ चुकी हैं। उनके एक साथ पार्टी करने के वीडियो ने फिर से उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी।