Anupamaa: राही को मंडप में छोड़कर चला जाएगा प्रेम, पूरा हो गया मोटीबा का मकसद

ashna malik

Updated Mar 1, 2025, 15:04 IST

टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रूद्र के सच बयां करने के बाद मोटीबा राही को अपनी बहू बनाने से साफ इंकार कर देती हैं। लेकिन प्रेम राही को मंदिर बुलाता है और वहां शादी करने के लिए कहता है। मंडप से राही बीच में उठ जाती है और कहती है कि मैं परिवार की रजामंदी के बिना शादी नहीं कर सकती। इस बात से प्रेम का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और वो परिवार के सामने राही को मंडप में ही छोड़कर चला जाता है।