BB19 से बाहर आकर अभिषेक बजाज से मिलीं अशनूर कौर, हुआ इमोशनल मीटअप

Rahul Sharma

Updated Dec 1, 2025, 17:33 IST

बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अक्सर दोस्त बनकर निकलते हैं। बिग बॉस 19 में भी कई लोगों के बीच दोस्तियां हुई हैं, जिनमें अशनूर और अभिषेक मुख्य हैं। एक वक्त इन दोनों को ही बिग बॉस 19 ट्रॉफी का मजबूर दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब दोनों शो से बाहर आ चुके हैं। अशनूर बीते दिनों ही बिग बॉस 19 से बाहर आई हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिषेक बजाज के साथ मुलाकात की। इन दोनों का इमोशनल मीट-अप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अशनूर ने अभिषेक से मिलने के बाद उन्हें अपना अच्छा दोस्त और जान बताया है।