Malaika Arora की खातिर पैपराजियों से भिड़ गए फैंस, एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करने पर लगाई लताड़

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की थी। बीते दिन मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हुआ। इस मुश्किल घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे मलाइका अरोड़ा का सहारा बने। यहां तक कि अर्जुन कपूर ने भी एक पल के लिए भी मलाइका अरोड़ा का साथ नहीं छोड़ा। वो मलाइका की खातिर पैपराजियों पर भी झल्ला गए। दरअसल, अनिल अरोड़ा के घर से निकलते वक्त पैपराजियों ने मलाइका की फोटो क्लिक करने की कोशिश की। इसपर अर्जुन कपूर भड़क गए और उन्होंने पैपराजियों को मलाइका से दूर रहने के लिए कहा।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited