मलाइका अरोड़ा और अरहान खान करेंगे मजेदार सवाल जवाब, देखें वीडियो में झलक

archana vashisht

Updated Apr 17, 2024, 16:16 IST

अरहान खान की पॉडकास्ट डंब बिरयानी का अगला एपिसोड जल्द ही आने वाला है। टीम ने अपने अगले एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरहान की अगली मेहमान उसकी मां मलाइका अरोड़ा होने वाली है। रिलीज हुए एपिसोड में देखा जा सकता है कि मां-बेटा एक-दूसरे से मजेदार सवाल पुछ रहे हैं। मलाइका ने अरहान से उनकी वर्जिनिटी के बारे में पूछा और अरहान ने मां की शादी के बारे में बात की।