Anupamaa को अलविदा कहेगा तोषू? Manish Naggdev ने तोड़ी रुमर्स पर चुप्पी

Khushboo Dogra

Updated May 21, 2025, 11:54 IST

Anupamaa: टीवी दुनिया का चर्चित शो 'अनुपमा ' के सेट से आए दिन खबरें सुर्खियों में रहती हैं। कल खबर आई कि कहानी में तोषू का किरदार निभा रहे मनीष नागदेव शो को जल्द अलविदा कहने वाले हैं। अब टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान मनीष ने इन खबरों का खंडन कर दिया। मनीष ने कहा कि 'ये सब फेक न्यूज हैं। सच बोलूँ तो मैं बहुत निराश हूं कि कुछ सोशल मीडिया पेज अपने मूड के हिसाब से खबरें लिख देते हैं बिना कुछ सच्चाई जाने।' मनीष पिछले साल 2024 में लीप के बाद 'अनुपमा' का हिस्सा बने।