Anupamaa Twist: अनुपमा करेगी शाह परिवार का बंटवारा, डिंपल को दिखाएगी उसकी औकात

प्रियंका झा

Updated Aug 11, 2023, 20:25 IST

टीवी शो अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। घर में डिंपल की बदतमीजियों को देखते हुए अनुपमा शाह परिवार के बंटवारे का ऐलान करती हैं। बंटवारे के फैसले से पूरा परिवार हैरान रह जाएगा। एक तरफ जहां डिंपल और समर होंगे तो दूसरी तरफ पूरा परिवार होगा। अनुपमा डिंपी से कहती है कि शाह परिवार ने तुम्हें अपनाया। इसके बदले में तुमने क्या किया।