Ankita Lokhande ने 'लाफ्टर शेफ्स 2' में दी खुशखबरी, सरेआम बोल पड़ीं- मैं प्रेग्नेंट हूं...

ashna malik

Updated Jun 26, 2025, 15:53 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स 2' में एक बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अंकिता लोखंडे वीडियो में कृष्णा अभिषेक के सामने कहती नजर आईं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अंकिता लोखंडे के इस बयान ने कृष्णा अभिषेक को तो हैरान किया ही, साथ ही उनके फैंस भी हक्का-बक्का रह गए। यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे को बधाइयां देनी भी शुरू कर दी हैं। हालांकि वह सच में प्रेग्नेंट हैं या फिर ये स्क्रिप्ट है, इसपर कुछ कहना मुश्किल है।