Animal: रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, गाने 'हुआ मैं' ने जीता दिल

Khushboo Dogra

Updated Oct 11, 2023, 11:01 IST

Animal New Song: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं। ऐसे में फिल्म का नया गाना 'हुआ मैं' सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ वीडियो में देखा जा सकता है की रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रणबीर कपूर के डैशिंग अवतार के फीमेल फैंस दीवानी हो गई हैं। बर्फीली वादियों में रणबीर और रश्मिका रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म 1 दिसंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी। रणबीर के साथ-साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं।