बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म सूबेदार इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सूबेदार को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म सूबेदार का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म सूबेदार के ट्रेलर में अनिल कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिला। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ मोना सिंह और राधिका मदान लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर में कई दिमाग हिलाने वाले सीन भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि अनिल कपूर की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को दस्तक देगी।