Bhool Bhulaiyaa 3 & Singham Again box office clash: दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर बोले Anees Bazmee

Madhav Sharma

Updated Sep 16, 2024, 19:23 IST

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की मूवी भूल भुलैया 3 इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज है, मूवी की रिलीज डेट काफी पहले ही सामने आ गई थी। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन भी दीवाली पर ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर अब फिल्ममेकर अनीस बज्मी का कमेंट वायरल हो रहा है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।