Ishaan संग ब्रेकअप के बाद अनन्या का सहारा बने आदित्य, दिल टूटने के दर्द से यूं उबरी थीं एक्ट्रेस

ashna malik

Updated Jan 12, 2024, 18:08 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अक्सर एक-दूजे के साथ ही नजर आते हैं। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर से पहले अनन्या पांडे, ईशान खट्टर को दिल दे बैठी थीं। 'खाली पीली' की शूटिंग के दौरान अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की डेटिंग की खबरें भी आई थीं। लेकिन कुछ ही वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे। एक्टर संग अपने ब्रेकअप पर अब अनन्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्म, अरिजीत सिंह के गाने और आइसक्रीम के साथ अपने ब्रेकअप से डील की थी। अनन्या ने बताया कि ईशान खट्टर संग ब्रेकअप के बाद उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के गाने का भी सहारा लिया था।