बॉयफ्रेंड आदित्य से ब्रेकअप के बाद Ananya Panday ने शेयर की बिकिनी फोटो, इंटरनेट पर बढ़ा पारा

Priyanka Jha

Updated May 14, 2024, 22:18 IST

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का एक महीने ही पहले ही ब्रेकअप हो गया है। दोनों अपनी लाइफ में मूवऑन कर रहे हैं। अनन्या को जिम सेशन के बाहर कई बार स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस काफी मायूस नजर आईं। वहीं, आदित्य इन दिनों अपनी एक्स श्रद्धा कपूर के साथ टाइम बिता रहे है। वहीं, आदित्य को सारा अली खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। दोनों साथ में मेट्रो इन दिनों की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अनन्या ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की हैं। बिकिनी फोटो में एक्ट्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ये मेरी पुरानी फोटो डंप्स है जिन्हें मैं शेयर करना भूल गई थी। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।