Anant Ambani-Radhika Merchant के मामेरू सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल, जाह्नवी कपूर हुईं जश्न में शामिल

Priyanka Jha

Updated Jul 3, 2024, 22:36 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की ग्रैंड वेडिंग का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी है। राधिका और अनंत के मामेरू सेरेमनी का वीडियो सामने आया है। इस दौरान होने वाली बहू राधिका मर्चेंट गुजराती आउटफिट में दुल्हन जैसी सजी हुई नजर आईं। कपल के मामेरू फंक्शन के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मामेरू फंक्शन के लिए राधिका ने पिंक कलर का लहंगा चुना था। पिंक लहंगे में राधिका बला की खूबसूरत लग रही है। इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।