'KBC' की होस्टिंग से Amitabh Bachchan ले रहे हैं संस्यास? अभिनेता ने दिया इशारा

Lalit Kumar

Updated Jan 3, 2024, 14:54 IST

बीते कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के होस्ट रहे हैं। सीजन 15 के अंतिम एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी स्पीच से सभी लोगों को इमोशनल कर दिया। इस स्पीच के बाद लोगों को लगने लगा कि अब अमिताभ कभी भी केबीसी होस्ट नहीं करेंगे। हमारे सूत्रों ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी' से संस्यास नहीं लिया है, वो अगले सीजन के होस्ट बनकर एक बार फिर धमाकेदार वापसी करेंगे।