Half CA 2 Trailer Out: 'हाफ सीए 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में सीए स्टूडेंट्स की जिंदगी की सच्ची कहानी है। ट्रेलर में अहसास चन्ना (आर्ची) और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (निरज) फिर से लौटे हैं, जो अपने सपनों और मुश्किलों के साथ जूझते दिख रहे हैं। आर्ची अब पढ़ाई के साथ आर्टिकलशिप भी संभाल रही है, जबकि निरज एक बार फिर सीए फाइनल की परीक्षा की तैयारी में लगा है। 27 अगस्त से ये सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होगी।