रणबीर कपूर को 'टॉक्सिक' कहने वालों पर बिफरीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

TNN Entertainment Desk

Updated Aug 17, 2023, 18:10 IST

Alia Bhatt Epic Reply To Troll For Calling Ranbir Kapoor Toxic: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर बीते दिन ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। दरअसल, आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर बताया था कि उनके पति को उनका लिपस्टिक लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए वह जब भी लिपस्टिक लगाती हैं तो उसे तुरंत हटवा देते हैं। इस बात को लेकर लोगों ने रणबीर कपूर पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। कुछ ने जहां उन्हें 'टॉक्सिक' पति का टैग दिया तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें कंट्रोलिंग पति भी कहा था। इन सभी ट्रोलिंग के बीच अब आलिया भट्ट का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने रणबीर कपूर को 'टॉक्सिक' कहने वालों को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर को लेकर कहा कि वह उनके 'हैप्पी प्लेस' हैं। आलिया भट्ट ने फैंस से रणबीर कपूर को लेकर कई बातें भी कीं, जिसमें उन्होंने अपने पति की तारीफों के जमकर पुल बांधे।