Welcome to the jungle Trailer: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल की फिल्म वेलकम टू द जंगल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और जबरदस्त मनोरंजन का तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म की शुरुआत स्टारकास्ट के मजेदार अंदाज से होती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।ट्रेलर में वेलकम’के लोकप्रिय किरदार मजनू भाई की याद भी ताजा की गई है, जिसे पहले अनिल कपूर ने निभाया था। वहीं अक्षय कुमार ट्रेलर में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस धांसू ट्रेलर को देखने के बाद अब सभी लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।