Bhooth Bangla First Song: भूतों के साथ धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, 'रामजी आके भला करेंगे'का टीजर हुआ आउट

Kumar Sarash

Updated Feb 25, 2026, 15:42 IST

Ram Ji Aake Bhala Karenge Teaser Out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने अक्षय के फैंस को खुश कर दिया है। अक्षय ने फिल्म का पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' का टीजर शेयर किया है। यह गाना 26 फरवरी को रिलीज होगा। इंस्टाग्राम पर टीजर पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा, मैं अपने भूतों के साथ तैयार हूं… तुम तैयार हो? #RamJiAakeBhalaKarenge टीजर अब उपलब्ध है। गाना कल रिलीज।' बताते चलें कि अक्षय की मूवी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।