'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट बदली, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Poonam Shukla

Updated Jul 2, 2024, 19:47 IST

अजय देवगन और तब्बू स्टारर औरों में कहां दम था 5 जुलाई 2024 को रिलीज़ होने वाली थी। सूत्रों के अनुसार, प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 AD की सफलता के कारण फिल्म की रिलीज़ स्थगित होने की संभावना है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट 2 अगस्त रहेगी।अधिक जानने के लिए वीडियो देखें!