Aishwarya Rai ने एक पोस्ट से तलाक की खबरों पर चलाया हथौड़ा, अमिताभ बच्चन के लिए लिखी ये बात

ashna malik

Updated Oct 12, 2024, 15:25 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। ऐश्वर्या राय इन दिनों तलाक की खबरों के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय ने एक पोस्ट शेयर की, जिसने उनके तलाक की खबरों पर फिर से हथौड़ा चला दिया है। दरअसल, ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें आराध्या बच्चन अपने दादाजी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं पा-दादाजी, भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।