अभिषेक संग झगड़े के बाद Aishwarya Rai सबसे पहली करती हैं ये काम, फैंस भी हुए हैरान

Priyanka Jha

Updated Sep 22, 2024, 20:55 IST

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में है। कपल ने अपने तलाक को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐश्वर्या और अभिषेक के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर ऐश्वर्या का थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वो कपिल शर्मा के शो पर फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस से कपिल ने पूछा कि आप दोनों में से झगड़े के बाद सॉरी कौन बोलता है। ऐश्वर्या ने कहा जी हम ही बोलते हैं और बात को खत्म कर देते हैं। कपिल ने हैरानी दिखाते हुए कहा कि आप ही बोलते हैं। इतनी सुंदर वाइफ और सॉरी भी बोले। ये तो खुदा का कहर है। एश्वर्या के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रे हैं।