Aarya Season 3 - Antim Vaar: शेरनी बनकर बदला लेगी आर्या, दुश्मनों की आएगी शामत

Lalit Kumar

Updated Jan 23, 2024, 13:49 IST

Aarya Season 3 - Antim Vaar: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अपकमिंग सीरीज 'आर्या सीजन 3: अंतिम वार' का धांसू ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यही वो सीरीज है, जिसने सुष्मिता सेन के डूबते करियर को फिर से उभार दिया है। ट्रेलर देखने के बाद यह तो पता चल गया है कि सुष्मिता सेन इस बार अपने दुश्मनों पर भारी पड़ने वाली हैं। उनका अंतिम वार बेहद खतरनाक होगा। इस ट्रेलर को देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं। बता दें मेकर्स ने इसे 9 फरवरी के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। आइए देखें 'आर्या 3' का दमदार ट्रेलर...