टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक बार फिर से साथ में म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं। अदनान सामी की आवाज में फिल्माया गया गाना 'आओ ना' यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। गाने में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की केमिस्ट्री भी कमाल की लगी। म्यूजिक वीडियो में अविनाश मिश्रा, अदनान सामी के गाने पर ईशा सिंह को मनाते नजर आए। वीडियो में दोनों का अंदाज देखने लायक रहा। बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो पर फैंस भी खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।