Nupur Shikhare को Ira Khan ने शादी के बाद दिया आर्डर, बोलीं 'शॉवर लेने के...'

Lalit Kumar

Updated Jan 5, 2024, 16:09 IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी कर ली है। नुपुर शिखरे अपनी शादी में शॉर्ट्स और जिम बनियान पहने 8 किमी की जॉगिंग करके पहुंचे थे। नुपुर का ये अंदाज देखकर आइरा खान भी हैरान रह गई थीं। ऐसे में आइरा ने नुपुर को खेल-खेल आर्डर देते हुए कहा कि उन्हें शॉवर ले लेना चाहिए। 3 जनवरी को हुई आइरा खान और नुपुर शिखरे की वेडिंग आउटफिट्स एकदम सिंपल थी। इस शादी के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए थे।