Aamir Khan की करोड़ों की संपत्ति के वारिस होकर भी जुनैद ने की ऑटो की सवारी, सादगी ने जीता दिल

ashna malik

Updated Apr 24, 2024, 15:26 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने खुद तो फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई ही है। वहीं अब उनका बेटा भी उनके नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, आमिर खान का बेटा जुनैद अपने डेब्यू की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्हें कई बार मीडिया के सामने स्पॉट भी किया जाता है। लेकिन उनकी सादगी हर बार दिल जीत लेती है। इस बार भी जुनैद खान अपनी सादगी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, आमिर खान की करोड़ों की संपत्ति के वारिस होकर भी जुनैद खान ऑटो रिक्शा में सफर करते नजर आए। इस दौरान भी वह पैपराजियों की ओर देखकर मुस्कुराए।