फैसल खान ने आमिर खान समेत परिवार से तोड़ा नाता, जल्द लेंगे लीगल एक्शन

Abhay

Updated Aug 16, 2025, 18:21 IST

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके भाई फैसल खान हैं। फैसल खान एक के बाद परिवार पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैसल खान के परिवार ने भी इसका जवाब दिया हैं। इन सब से बाद अब फैसल खान ने एक बड़ा कदम उठाया है। फैसल खान से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें वो परिवार से अपने सारे रिश्ते तोड़ते नजर आए। फैसल खान की इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। साथ ही साथ खबर सामने आ रही है कि फैसल खान परिवार के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं।