Sanjeeda Shaikh ने बातों-बातों में आमिर अली को मारा था ताना, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

ashna malik

Updated Jun 6, 2024, 15:42 IST

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली संजीदा शेख ने अपने एक इंटरव्यू में शादी और पार्टनर के सिलसिले में बात की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ पार्टनर्स ऐसे होते हैं जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं और ये बताते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। संजीदा ने बताया कि मैंने खुद को भी इन चीजों से अलग किया है। उनकी इस बात पर अब आमिर अली का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि सरेआम लोगों पर कीचड़ उछालना मेरा क्लास नहीं है। आमिर अली का कहना है कि उनकी और संजीदा शेख की कहानी कब की खत्म हो चुकी है और वह जानते हैं कि वह किस दौर से गुजरे हैं।