69th Filmfare Awards 2024: 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 गुजरात में हुआ था। पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी दो दिन तक चली थी। पहले दिन टेक्निकल अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस इवेंट को अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने होस्ट किया है। इवेंट में जाह्नवी कपूर ने शांतनु निखिल के लिए रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं। टेक्निकल अवॉर्ड्स में सैम बहादूर और जवान का डंक बजा। गणेश अचार्या को फिल्म रॉकी और रानी के सॉन्ग व्हॉट झुमका के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला। रेड चिलीज को बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला। विधू विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एडटिंग के लिए अवॉर्ड मिला।